कोरबा। जिले के कटघोरा एवं कोरबा वनमंडल में हाथियों का आतंक कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां के ग्राम पसान, केंदई, एतमानगर, कुदमुरा एवं करतला रेंज में बड़ी संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं। जिनसे ग्रामीणों की जान-माल को लगातार खतरा बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज अंतर्गत ग्राम सेन्हा में एक ग्रामीण का हाथी से आमना-सामना हो गया। उससे बचने के लिए वह भाग रहा था कि गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल ग्रामीण को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर गौरेला-पेंड्रा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
वन विभाग द्वारा घायल ग्रामीण को उपचार हेतु तत्कालिक सहायता राशि दे दी गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















