कोरबा। न्यू ऐरा मांटेसरी ट्रांसपोर्ट नगर ने वार्षिकोत्सव मनाया। राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि डॉ. एजे नंद ने दीप प्रज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया।
उनके साथ प्रोग्रेसिव एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्षा तथा शैक्षिक निदेशक श्रीमती अरुणा लांबा तथा दिनेश लांबा भी उपस्थित थे।
न्यू एरा मांटेसरी स्कूल की मुख्यध्यापिका श्रीमती अर्चना प्रसाद ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर स्कूल की वर्तमान एवं आगामी गतिविधि की जानकारी दी।
वर्ष भर आयोजित गतिविधि में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को डॉ. एजे नंद, श्रीमती अरुणा लांबा, श्रीमती अर्चना प्रसाद के द्वारा पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
प्ले ग्रुप से केजी-2 तक के विद्यार्थियों ने नृत्य, नाट्य प्रस्तुत कर सभागार में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रिश्ता एक बंधन पर आधारित इस कार्यक्रम को बड़ी लगन तथा श्रम से बच्चों तथा शिक्षकों ने सफल किया।
शैक्षिक निदेशक श्रीमती अरुणा लांबा ने शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक, नगर पालिक निगम अधिकारी, कर्मचारी, इवेंट ग्रुप के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















