कोरबा। जिले के कोरबा वन मंडल अंतर्गत आने वाले करतला वन परिक्षेत्र इलाके में हाथियों की मौजूदगी कई दिनों से बनी हुई है। इनमें से एक हाथी जिसके पैर में चोट लगी है और वह चोटिल होकर अपने दल से अलग हो गया है, ग्राम पीडिया से होते हुए यह हाथी करतला के आसपास भटक रहा है।
बुधवार को इस हाथी को करतला के शासकीय महाविद्यालय भवन के आसपास देखा गया और उसने वहां खड़ी एक बाइक को गिरा दिया। हाथी कॉलेज और इसके पीछे वन विभाग के एक भवन के आसपास विचरण कर रहा है।
वन विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों को वहां से भगाने के लिए लगातार कवायद करते दिखे, साथ ही सायरन बजाकर हाथी का भी ध्यान भटकाया जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















