बिलासपुर । धान खरीदी के मौसम में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार और प्रशासन की उदासीनता पर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जोरों पर है, लेकिन किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीज निगम से खरीदे गए बीज का बकाया भुगतान न होने के कारण किसान मंडियों में धान बेचने में असमर्थ हैं।
रतनपुर क्षेत्र के कर्रा गांव के एक किसान ने बताया कि, राज्य बनने के बाद पहली बार ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पहले जब भी बीज निगम से बीज खरीदते थे, ऐसी कोई समस्या नहीं आती थी।
मंडी प्रबंधक का कहना है कि उच्च अधिकारियों ने बीज निगम का बकाया भुगतान नहीं किया है, इसलिए वे किसानों से धान नहीं खरीद सकते। एक हेक्टेयर के धान से बीज की बकाया चुकाने के बाद भी किसानों को मंडी में धान बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
किसानों की परेशानी को देखते हुऎ प्रशासन को किसानों के हित के बरे में सोचने की अवशयकता है ताकि किसान अपनी मेहनत की पैसा पा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677