महिला खेल प्रतियोगिता मेें खिलाडिय़ों ने दिखाया दम

कोरबा। विभाग द्वारा जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियागिता का आयोजन 2 आयु वर्ग 9-18 एवं 19-35 वर्ष तक जिला स्तर पर 15 दिसंबर 2024 को विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 में किया गया। आयोजन में जिले के पांचों विकासखण्ड से लगभग 350 खिलाडिय़ों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।


महिला खेल प्रतियोगिता में 9-18 वर्ष में एथलेटिक्स में आरती श्रीवास, महिमा, खो-खो में कोरबा की टीम, हॉकी में चांदनी एवं साथी, बैडमिंटन में खुशी महंत, करतला, रिया गीरी, निकिता खुसरो, व्हॉलीबॉल में नंदा सिह कंवर एवं साथी, कोरबा, बास्केटबॉल में अकादमी कोरबा की टीम, फुटबॉल में निर्मला स्कूल, कोसबाड़ी, वेटलिफ्टिंग में दिव्या बरेठ, इशिता एवं रस्साकसी में सरगम मन्नेवार एवं साथी, करतला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 19-35 वर्ष में चांदनी, रीना पटेल, स्नेहा बंजारे, खो खो में करतला की टीम, हॉकी में बीना गुप्ता एवं साथी, बैडमिंटन में चारूलता यादव, यामिनी पटेल, अभिलाषा मिंज, व्हॉलीबॉल में नित्या एवं साथी, बास्केट बॉल में खेल अकादमी, कोरबा की टीम, फुटबॉल में खेल अकादमी कोरबा, वेटलिफ्टिंग में सानिया साहू, आरती केंवट, रस्साकसी में नीतु यादव एवं साथी ने प्रथम स्थान हासिल कर जिला को गौरान्वित किया।

जिला खेल अधिकारी, दीनू प्रसाद पटेल, खेल एवं युवा कल्याण, सहायक खेल अधिकारी, रामकृपाल साहू, सहायक क्रीडा अधिकारी, केआर टण्डन, जिला शिक्षा विभाग द्वारा विजेता कलाकारों को सम्मानित किया गया।