सीएसईबी ग्राउण्ड के सफाई कार्य को निगम ने किया पूरा
कोरबा। नगर पालिक निगम के स्वच्छता अमले ने सीएसईबी खेल मैदान में किए जा रहे साफ-सफाई कार्यो को पूरा कर लिया गया है। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सोमवार को अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न स्थलों सहित सीएसईबी खेल मैदान का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
उन्होंने शहर में नियमित साफ-सफाई करने, उत्सर्जित कचरे का त्वरित उठाव व परिवहन कर कचरे का समुचित प्रबंधन का कार्य अनवरत रूप से जारी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रवास के दौरान सीएसईबी फुटबाल ग्राउण्ड में आमसभा कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात नगर निगम के सफाई अमले के द्वारा यहां बिखरे अपशिष्ट का साफ-सफाई कार्य किया गया।
आयुक्त ने साफ-सफाई कार्यो में और अधिक कसावट लाने, निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप सफाई का कार्य करने, स्वच्छता कार्य के दौरान उत्सर्जित होने वाले अपशिष्ट का तुरंत स्थल से उठाव व परिवहन कर अपशिष्ट का उचित प्रबंधन करने के निर्देश अधिकारियो को दिए।
निरीक्षण के दौरान निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता सुनील टांडे, सोमनाथ डेहरे आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















