पुरूष 175890, महिला 173507 व तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 27
कोरबा। जिले के सभी नगरीय निकायों में आम/उप निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 11 दिसंबर 2024 को अंतिम प्रकाशन जारी किया गया है। नगरीय निकाय के कुल 163 वार्डो में 3,49,424 मतदाताओं में से 1,75,890 पुरूष, 173507 महिला व 27 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
कोरबा नगर पालिक निगम अंतर्गत 67 वार्डों में मतदाताओं की कुल संख्या 2,64,568 हैं जिनमें 1,32,531 पुरूष, 1,32,015 महिला व 22 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद दीपका के 21 वार्डों में कुल 21,240 मतदाताओं में से 11527 पुरूष, 9713 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर पालिका परिषद कटघोरा में 15 वार्डों अंतर्गत 16910 मतदाताओं में से 8327 पुरूष, 8582 महिला एवं 01 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
नगरपालिका परिषद बांकी मोंगरा में कुल 30 वार्डों अंतर्गत कुल 35737 में से 18139 पुरूष, 17594 महिला एवं 04 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। नगर पंचायत पाली के 15 वार्डों में कुल 4356 मतदाताओं में से 2143 पुरूष व 2213 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर पंचायत छुरीकला के 15 वार्डों में कुल 6613 मतदाताओं में से 3223 पुरूष व 3390 महिला मतदाता शामिल हैं।
वार्डों के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही 19 को
जिले के सभी नगरीय निकायों में वार्डवार आरक्षण की प्रक्रिया के लिए कलेक्टर अजीत वसंत ने तिथि निर्धारित की है। निगमायुक्त आशुतोष पांडेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगरीय निकायों के वार्डों का प्रवर्गवार आरक्षण हेतु संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सभी नगरीय निकाय-नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद दीपका, नगरपालिका परिषद बांकीमोंगरा, नगर पालिका परिषद कटघोरा, नगर पंचायत छुरीकला और नगर पंचायत पाली के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 19 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट के नवीन सभाकक्ष में की जाएगी। आरक्षण की प्रक्रिया में जो नागरिक उपस्थित रहना चाहते हैं वे उपस्थित रह सकते हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















