कोरबा-हरदीबाजार। ग्राम हरदीकला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गौरा-गौरी पूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मड़ाई मेला का भी आयोजन किया गया। ग्राम में गौरा-गौरी पूजन लगभग 15 पूर्व से मनाया जा रहा है जहाँ क्षेत्रवासी काफी उत्साह के साथ मड़ाई मेला का आनंद उठाते हैं।
आयोजन में जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल शामिल हुए। साथ में संजीव शर्मा, पूर्व पार्षद महेंद्र यादव, श्रम सेवा भू विस्थापित समिति से गोविंदा सारथी, अशोक पटेल,विष्णु पटेल,कमलेश प्रजापति, संजय यादव शामिल हुए।
अजय जायसवाल का पूजन समिति के सदस्यों युवाओं और महिला समिति के सदस्यो के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम अजय जायसवाल के द्वारा गौरी-गौरा की पूजा अर्चना कर ग्रामवासियों के खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना की गई।
गौरा-गौरी पूजन के दौरान पर्रा लड़ाई विशेष आकर्षण का केंद्र होता है जिसमें ग्राम के युवा महिलाएं बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हैं जिसमें अजय जायसवाल भी पर्रा लड़ाई में शामिल हुए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
