रासेयो 7 दिवसीय विशेष शिविर आयोजित

कोरबा-करतला। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध शासकीय महाविद्यालय करतला राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मेरा युवा भारत के लिए युवा, डिजिटल साक्षरता के लिए युवा थीम पर आधारित सात दिवसीय विशेष शिविर 5 से 11 दिसंबर तक ग्राम घिनारा में आयोजित किया गया।


इस दौरान शिविर निरीक्षण एवं मार्गदर्शन के लिए रासेयो जिला संगठक वाई.के. तिवारी का आगमन शिविर के छठे दिवस परियोजना कार्य गतिविधि के समय हुआ। परियोजना कार्य में लगे हुए स्वयंसेवकों के बीच जाकर स्वच्छता अभियान में शामिल होकर उनके द्वारा स्वच्छता, नशा मुक्ति, डिजिटल साक्षरता, टी.बी.मुक्त भारत, नि-क्षय निरामय छत्तीसगढ़, एड्स जागरूकता रैली निकाली गई।

इसी कड़ी में महाविद्यालय की रासेयो इकाई द्वारा  स्वच्छता ही सेवा का बोर्ड ग्राम के ठाकुर पारा में लगाया गया। शिविर का संचालन  रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज सिंहा, जिला संगठक वाई.के. तिवारी के निर्देशन, प्राचार्य डॉ. प्रभाकर दर्शन के संरक्षण एवं मार्गदर्शन, कार्यक्रम अधिकारी  प्रभा शंकर यादव एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी शैल राजवाड़े, खगेंद्र यादव के नेतृत्व में किया गया।

समापन अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरण सरपंच देवकी देवी राठिया के मुख्य आतिथ्य एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया।