फ्लोरा मैक्स की जांच सीबीआई-ईडी एजेंसी से कराएं : ननकीराम

कोरबा। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर एक सप्ताह के दिल्ली प्रवास पर रहे। उन्होंने अनुसूचित जनजाति आयोग के केंद्रीय अध्यक्ष अतर सिंह आर्य से मुलाकात करते हुए कोरबा जिले सहित आसपास के जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी 40 हजार से अधिक महिलाओं को फ्लोरमैक्स कंपनी के नाम से, जिनमें अधिकतर महिला आदिवासी वर्ग से जुड़ी हुई हैं, उनके साथ अरबो रुपए की ठगी होने की बात को संज्ञान में लाया गया।

ननकीराम कंवर ने यह भी कहा कि इस ठगी में ग्रामीण क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध प्रशासन ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है और सभी थाना-चौकी क्षेत्र में फ्लोरा मैक्स के नाम से अलग-अलग ठगी व धोखाधड़ी करने का अपराध घटित हुआ है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को ठगने वाले लोगों पर कार्यवाही करने की बजाय नजर अंदाज करते हुए कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।

प्रशासन अभी तक अपने विभाग में हुई गड़बड़ी की जांच तक नहीं करा रही है इसलिए सभी पहलुओं की जांच के संबंध में सीबीआई या ईडी जैसे केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।