मड़वारानी स्टेशन में रेलवे संरक्षा संगोष्ठी

कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग कर रेल फ्रैक्चर पर पैनी नजर रखें

कोरबा। सर्दियों के मौसम में सुरक्षित रेल परिचालन को लेकर खासकर रात के वक्त कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग कर रेल फ्रैक्चर पर पैनी नजर रखी जा रही है। ट्रेक मेन एवं कीमेन मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं, जो दिन व रात में रेलवे ट्रेक की कड़ी निगरानी कर रहे हैं, ताकि कोल्ड वेदर में रेल फ्रैक्चर नहीं हो सके। हाल के दिनों में ठंड काफी बढ़ गई है, इसलिए अधिकतर रेल ट्रेक फ्रैक्चर रात के दो बजे से लेकर सुबह के 5 बजे के बीच होने की संभावना होती है।

इसलिए ट्रेकमेन और कीमेन को नाईट कोल्ड वेदर पेट्रोलिग से जुड़े ट्राय कलर टार्च, बैटरी, रेडियम जैकेट, कीमेन बैग, डेटोनेटर स्पैनर, हैमर आदि दिया गया है। उन्हें रात के वक्त टार्च जलाकर रेलवे ट्रेक की अच्छे से जांच करने का निर्देश दिए गए हैं।


11 दिसम्बर को मड़वारानी स्टेशन में बुधवार को संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। रेलकर्मियों को सर्तकता एवं सजगता के साथ कार्य करने पर जोर देने हुए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। संगोष्ठी में स्टेशन मास्टर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन, गेटमैन, टेक्निशियन, गेंगमैन सहित सभी विभागों के लगभग 75 रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।

उन्हें मुख्य मंडल परिचालन निरीक्षक एसएस प्रुष्टी ने महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। मुख्य मंडल परिचालन निरीक्षक एसएस प्रुष्टी द्वारा संरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपने कार्यों का निष्पादन सर्तकता एवं सजगता के साथ करने की सलाह दी गई।