कोरबा। पूर्व CSEB कर्मी के दर्री थाना अंतर्गत ग्राम गोपालपुर स्थित मकान में तब चोरी हो गई, जब परिवार धान की मिसाई कराने गांव गया था। चोरी लाखों की हुई है, परिवार 10 लाख की चोरी होने की बात कह रहा है।बताया गया कि हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सिल्ली बोइदा में धनेंद्र सिंह की खेती है।
रिटायर्ड कर्मचारी का पुत्र धनेंद्र खेती-बाड़ी संभालता है, जबकि बहू सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। धनेंद्र ने बताया कि उनका पूरा परिवार धान की मिसाई के लिए शुक्रवार को सिल्ली बोइदा गया हुआ था। वहां दो दिनों तक कामकाज कराया।
रविवार को गोपालपुर लौटते वक्त रास्ते में ही पड़ोसी का फोन आया और बताया गया कि घर में चोरी हो गई है। घर पहुंचकर धनेंद्र ने घर का नजारा देखा तो होश उड़ गए। मौजूद 5 में से 3 अलमारी को तोड़कर चोरों ने नगदी रकम, सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए।
चोरों ने लगभग 10 लाख रुपये की चोरी की है। धनेंद्र ने मामले की जानकारी दर्री पुलिस को दी। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और तफ्तीश में सहयोग के लिए डॉग स्क्वायड को बुलाया गया।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस खंगाल रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
