वनरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थी की मौत

कांकेर। वन रक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया 50 मीटर दौड़ने के बाद एक युवक की मौत हो गई। फिजिकल टेस्ट के लिए सोमवार सुबह 8 बजे 200 मीटर दौड़ शुरु हुई, जिसमें चारामा के कोचवाही निवासी महेंद्र कुमार कुरेटी भी शामिल हुआ था।

इसी दौरान 50 मीटर दौड़ने के बाद महेंद्र अचानक बेहोश होकर गिर गया। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कांकेर टीआई मनीष नागर ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि नगर सैनिक ग्राउंड में एक युवक की वन रक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के दौरान मौत हो गई है। जिसका मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। युवक की मौत का कारण अज्ञात है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।