कोरबा। पुलिस अधिक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व और एएसपी यू.बी.एस. चौहान के पर्यवेक्षण में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत जिले के नागरिकों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे अमेजऩ और फ्लिपकार्ट से पिछले एक वर्ष में खरीदे गए 18 बटनदार चाकू जब्त किए गए हैं।
यह पहल प्रिवेंटिव पुलिसिंग के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य चाकूबाजी की घटनाओं को रोकना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और गंभीर अपराधों जैसे शारीरिक हमले (बॉडी ऑफेंस) को रोकना है।
बटनदार चाकू जैसे घातक हथियार अक्सर आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाते हैं, जिससे आम जनता की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
कोरबा पुलिस ने इस अभियान में जनता का सक्रिय सहयोग प्राप्त किया। सभी नागरिक जिन्होंने इन प्लेटफॉर्म से बटनदार चाकू खरीदे थे, उन्होंने पुलिस के आह्वान पर स्वेच्छा से उन्हें जमा किया।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर उन्हें ऐसे बटनदार चाकू की जानकारी मिले तो वो पुलिस को उसकी सूचना दें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
