कोरबा। डीएवी पब्लिक स्कूल कुसमुंडा के छात्र-छात्राओं ने दिल्ली के खेलगांव महामाया स्पोट्र्स स्टेडियम, गाजियाबाद में 2 से 4 दिसबर तक आयोजित नेशनल स्पोट्र्स मीट में 21 खिलाडियों ने खेल शिक्षक गायत्री साहू एवं कमलेश देवांगन के नेतृत्व में हिस्सा लिया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरान्वित किया।
देश के विभिन्न डीएवी स्कूलों से आए हुए खिलाडिय़ों में डीएवी कुसमुंडा के चंचल खूंटे, अंशिका साहू, लवन्या प्रधान, हर्षिता साहू और लवन्या साह ने बालिका कबड्डी 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिस्पर्धी टीम उड़ीसा, राजस्थान एवं हरियाणा को मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया।
वहीं दूसरी ओर ताइक्वांडो 56 किलोग्राम वजन वर्ग में सौभ्य पांडे ने गुजरात, चंडीगढ़, तेलंगाना की टीम का सामना करते हुए आंध्र प्रदेश को हराते हुए कांस्य पदक अर्जित किया। डीएवी संस्थान के केंद्रीय प्रमुख सूरी ने पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
विद्यार्थियों के इस उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रबंधन के प्रमुख राजीव मिश्रा महाप्रबंधक कुसमुंडा परियोजना व प्राचार्य सीएम पांडे ने हर्ष जताया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
