कोरबा। आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो गई है। कोरबा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से 12 तक में जिला सदस्य निर्वाचन हेतु रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति कर दी है।
जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग को रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वे संपूर्ण क्षेत्र क्रमांक 1 से 12 के लिए रिटर्निग ऑफिसर होंगे।
इसी तरह जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से 6 के लिए डिप्टी कलेक्टर अनुपम तिवारी और क्षेत्र क्रमांक 7 से 12 के लिए उप संचालक जिला पंचायत जूली तिर्की को सहायक रिटर्निग आफिसर नियुक्त किया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
