कोरबा। निस्वार्थ सेवा समिति तरदा ने पाली पड़निया स्कूल में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम रखा जिसकी शुरवात सुवा नृत्य से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जितेंद्र सारथी, सरपंच श्रीमति कमला बाई, प्राचार्य दया शंकर, नोवा नेचर से मयंक बागची, सिद्धांत जैन, भूपेंद्र जगत, राजू बर्मन का स्वागत किया गया।
इसके पश्चात स्कूल प्राचार्य दया शंकर के द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य पर रौशनी डाला गया। स्कूल के बच्चों को निस्वार्थ सेवा समिति की तरफ से बेट बाल, फुटबॉल, बैडमिंटन, रस्सी, अन्य खेल सामग्री दिया गया।
जितेंद्र सारथी के द्वारा बच्चों के साथ गांव के लोगों को विषैले एवं विषहीन सांपों के विषय के बारे में जानकारी दिया गया। सर्प दंश होने पर क्या करना चाहिए इस विषय को जोर देते हुए बताया गया कि कभी भी सर्प दंश हो झाड़ फूंक न करवाएं बल्कि जिला अस्पताल जाएं। उसके पश्चात नोवा नेचर से मयंक बागची और सिद्धांत ने चिडिय़ों और तितलियों के महत्व को बताया।
कार्यक्रम में निस्वार्थ सेवा समिति संरक्षक जितेंद्र पटेल, अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल, सचिव राजीव सिंह कंवर, सलेंद्र, उमाशंकर, संजय कान्त, स्कूल स्टाफ सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, बच्चे उपस्थित थे।
जितेंद्र सारथी के कार्य की सराहना करते हुए निस्वार्थ सेवा समिति, प्राचार्य एवं सरपंच ने फ्रेम देकर उनको सम्मानित किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
