कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी हरीश परसाई को श्रम विभाग और महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने उन्हें अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इससे पहले वे रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
श्री परसाई का संगठन व कार्यों का लंबे अनुभव श्रमिक संगठनों के हित में काम आयेगा। वे हमेशा ही सक्रियता से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से जुड़े रहते हैं। नियुक्ति से कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व श्रमिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
