कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय आनंद मेला बिलासपुर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की समितियों ने देश के अलग- अलग राज्यों के स्टॉलों के माध्यम से दर्शकों को प्रभावित किया। उर्जा महिला समिति, कुसमुण्डा ने हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और वहां के स्वादिष्ट भोजन को दर्शाने वाला आकर्षक स्टॉल स्थापित किया।
स्टॉल पर हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक पोशाक, हस्तशिल्प, और पहाड़ी व्यंजनों का विशेष प्रदर्शन किया गया, जो मेले के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
मेले में उर्जा महिला समिति कुसमुण्डा ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए दूसरा स्थान प्राप्त किया। समिति की अध्यक्ष शर्मिला सिंह और सभी सदस्यों ने गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की।
श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा पूनम मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि हमारी टीम के सामूहिक प्रयास और हमारी संस्कृति को प्रदर्शित करने के प्रति समर्पण का परिणाम है।
आनंद मेला न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं को जानने और अनुभव करने का अवसर भी प्रदान किया। श्रद्धा महिला मंडल ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677