कोरबा । कोल इंडिया की सहायक मिनी रत्न कंपनी एसईसीएल को नया सीएमडी 7 दिसंबर को मिल जाएगा। इस दिन सीएमडी के पद के लिए इंटरव्यू होना है। इसमें 12 अधिकारियों को बुलाया गया है।
इंटरव्यू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुबह 9.30 बजे से 11.30 तक होगा। इंटरव्यू के बाद उद्यम चयन बोर्ड चयनित अधिकारी के नाम की अनुशंसा करेगा। अधिसूचना जारी होने के बाद चयनित अधिकारी पदभार ग्रहण करेंगे। सीएमडी के लिए आयोजित इंटरव्यू में कोल इंडिया के कई जनरल मैनेजर भी रेस में है। इसके अतिरिक्त विभिन्न कंपनियों के डायरेक्टर भी शामिल हैं। कोल इंडिया के बाहर की कंपनियों के सीएमडी और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी इंटरव्यू में शामिल होंगे।
जानकारी का मुताबिक ईसीएल के डायरेक्टर फाइनेंस मोहम्मद ए आलम, एनसीएल के डायरेक्टर फाइनेंस रजनीश नारायण, सीसीएल के निदेशक तकनीक हरीश दुहान, एसईसीएल के डायरेक्टर फाइनेंस डी. सुनील कुमार, एनसीएल के एरिया जनरल मैनेजर पी.डी. राठी, बीसीसीएल के जनरल मैनेजर चितरंजन कुमार, महानदी कोलफील्ड लिमिटेड के जनरल मैनेजर सत्यजीत ओझा सीएमडी की दौड़ में शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त एनएलसी के डायरेक्टर (माइनिंग) सुरेश चंद्र सुमन, एनएमडीसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सत्येंद्र राय, ईडीसीआईएल के सीएमडी मनोज कुमार, इंडियन रेलवे स्टोर सर्विस के मटेरियल मैनेजर नवीन कुमार सिंह भी सीएमडी की दौड़ में शामिल हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
