कोरबा। केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री व्ही.सोमन्ना ने शनिवार को नगर पालिक निगम के दर्री जोन अंतर्गत वार्ड क्र. 52 दर्रीखार में स्थित एस.एल.आर.एम.सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने एस.एल.आर.एम.सेंटर में संचालित की जा रही अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।
केन्द्रीय मंत्री वी सोमन्ना ने एसएलआरएम सेंटर में संचालित की जा रही कचरा प्रबंधन की विभिन्न गतिविधियों, कचरे का पृथकीकरण एवं उसका प्रबंधन का अवलोकन करते हुए सेंटर में कार्यरत स्वच्छता दीदियों से मुलाकात की।
स्वच्छता दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्यो जैसे मशरूम उत्पादन, झाल उत्पादन, गोबर से निर्मित दीये, छत्तीसगढ़ी व्यंजन उत्पादन आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए स्वच्छता दीदियों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने सेंटर में पानी, बिजली सहित उपलब्ध अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेते हुए इस दिशा में निगम द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की।
इस मौके पर निगम द्वारा एस.एल.आर.एम.सेंटर में गीले कचरे से बनाए जाने वाले कम्पोस्ट खाद तथा सूखे व गीले कचरे के पृथकीकरण से उत्सर्जित सूखे अपशिष्ट के पुन: उपयोग आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी स्वच्छता दीदियों के द्वारा दी गई।
इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य नागरिक उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















