कोरबा। कुसमुंडा कोयला खदान प्रभावित ग्रामों के भू-विस्थापितों द्वारा कमेटी गठन को लेकर प्रबंधन के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराया गया है।
विभिन्न दर्जन भर भूविस्थापित संगठनों ने बेरोजगारों हेतु कमेटी गठन को लेकर प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि वैकल्पिक रोजगार हेतु प्रबंधन द्वारा बार-बार नई कमेटी के गठन के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जबकि पहले से वैकल्पिक रोजगार के लिए एक समिति सक्रिय है। इनका कहना है कि नई कमेटी के जरिए भू-विस्थापितों को रोजगार से वंचित कर ठेकेदारों और कोल ट्रांसपोर्टरों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
इस सम्बंध में विभिन्न भू विस्थापित संगठनों ने कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा, महाप्रबंधक एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र, महाप्रबंधक खनन कुसमुंडा परियोजना को आज अलग-अलग ज्ञापन सौंपा है।
समस्त कुसमुंडा खदान के भूविस्थापित ग्रामीणों द्वारा कमेटी गठन पर आपत्ति के लिए पूर्व में आवेदन दिया जा चुका है किंतु बार-बार कमेटी गठन हेतु पत्र प्रेषित किया जा रहा है।
भू-विस्थापितों ने नई समिति गठन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर भू-विस्थापितों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















