तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली रोड में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा निवासी दीपक लाल 28 वर्ष अपनी बाइक में सवार होकर रतनपुर स्थित ससुराल जा रहा था।

इस दौरान रास्ते में पाली मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने दीपक को चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी।

परिजनों के आने के बाद पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव सुपुर्द किया गया। पुलिस ने ट्रेलर को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।