कोरबा-बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा को अस्तित्व में आये अभी एक साल का समय नहीं हुआ है लेकिन उनकी कार्यप्रणाली से शिकायतों का दौर शुरू कर दिया है। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के सीएमओ की लिखित शिकायत कलेक्टर से की गई है।
बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 67 निवासी तिलेश्वर साहू ने अपनी शिकायत में जिला प्रशासन को जानकारी दी है कि बीते चार माह से वह नगर पालिका के चक्कर केवल इस कारण काट रहा है कि उसके राशनकार्ड में उसके भाई का नाम अंकित है जिसकी शादी हो गई है और वो अपने परिवार के साथ अलग जिले में निवास कर रहा है। पहले राशनकार्ड में नाम अंकित होने के कारण उसका दूसरे जिले में राशनकार्ड नहीं बन रहा।
वहीं शिकायतकर्ता की भी शादी हो गई है और वह अपने राशनकार्ड में अपनी पत्नी को मुखिया बनाना चाह रहा है लेकिन बांकीमोंगरा में सीएमओ उसकी समस्या का निराकरण करने की बजाए उसको अन्यंत्र स्थान भेजने का काम करती है और कुछ बोलने पर दुव्र्यवहार भी करने से गुरेज नहीं करती।
शिकायतकर्ता की माने तो सीएमओ को जिला प्रशासन का भी कोई भय नहीं है लोगों को सीधे जिला प्रशासन से शिकायत करने की बात करती है। उसके इस रवैये से आम नागरिक परेशान हो गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
