कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा सभी थाना एवं चौकी को निर्देशित किया गया था कि उनके थाना/चौकी में काफी संख्या में लावारिस वाहन खड़े है जिनका निराकरण किया जाना है।
इस संबंध में सोमवार को कटघोरा अनुभाग के थानों में खड़ी लावारिस वाहनों की नीलामी की गई जिसमें सभी थानों में जनता ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और बोली लगायी। जिला पुलिस कोरबा के अधीन थाना-कटघोरा-138 वाहन नीलामी से 3,19,000 रुपए, बांकीमोंगरा-32 से 1,04,300 रुपए, कुसमुण्डा-50 से 1,23,000 रुपए, दीपका-193 से 4,29,000 रुपए एवं थाना दर्री-41 से 1,34,106 रुपए कुल 454 नग लावारिस वाहन नीलामी से कुल 11,09,406 रुपये सरकार के खाते में जमा कराए जाएंगे।
ज्ञात हो कि इस जठील प्रक्रिया से ना केवल राजस्व में फायदा हुआ है बल्कि थानों में बरसो से पड़े वाहन की नीलामी से साफ-सफ़ाई सुनिश्चित हुई है।
इसी प्रकार 27 नवंबर को कोरबा अनुभाग में 237 वाहनों की और 29 नवंबर को पाली में 90 वाहनों, पोड़ी-उपरोड़ा अनुभाग में 72 वाहनों कुल 399 की थानों में नीलामी होना प्रस्तावित है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















