कोरबा-पोड़ी-उपरोड़ा। नेशनल हाईवे 130बी में पोड़ी-उपरोड़ा के पास सडक़ में दरार होने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। दुपहिया व चार पहिया वाहन दरार में फंसकर असंतुलित हो जाते हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं। वही दरार का दायरा बढऩे से कई प्रकार की आशंकाएं निर्मित हो रही है।
जानकारी के अनुसार पोड़ी-उपरोड़ा के पोस्टमार्टम हाउस के सामने नेशनल हाईवे पर सडक़ पर मोटी दरार निर्मित हो गई है जो समय के साथ बढ़ गई है। रास्ते से आवागमन करने वाले लोगों ने बताया कि लगभग 10 से 12 इंच की लंबाई में इस प्रकार का फाल्ट नेशनल हाईवे की सडक़ पर होना चिंता का विषय है।
मार्ग में छोटे वाहन के पहिए इसके संपर्क में आने के साथ या तो असंतुलित हो जाते हैं या फिर मौके पर हादसा हो जाता है। बताया गया कि समय के साथ दरार का दायरा बढ़ रहा है और सडक़ पर दबाव बढऩे के साथ स्थिति और ज्यादा चिंताजनक होती जा रही है। तकनीकी जानकारों के अनुसार इस पॉइंट पर पैच वर्क कम ही टिकाऊ साबित होगा।
इसलिए हाईवे पर खतरों की मौजूदगी का निरीक्षण करने के साथ उनके स्थाई समाधान को लेकर नेशनल हाईवे के अधिकारियों को ध्यान देने के साथ कार्रवाई करने की जरूरत है ताकि संभावित घटनाओं को टाला जा सके।
एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर डी.डी.पारलावार ने बताया कि पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में हाइवे का संबंधित हिस्सा एनएच के लोनिवि के अधिकार क्षेत्र में है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















