कोरबा। किसान हितैषी सरकार द्वारा उपार्जन केंद्रों में किसानों की उपज की सुगम और पारदर्शी खरीददारी के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। इसके तहत, किसानों को उनकी मेहनत की उचित कीमत मिल रही है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली, बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता, और त्वरित तौलाई जैसी सुविधाएं किसानों को अपने उत्पाद बेचने में अधिक सहजता और पारदर्शिता प्रदान कर रही हैं।
कटघोरा विकासखण्ड के धान उपार्जन केंद्र छुरीकला में अपनी उपज विक्रय के लिए पहुँचे छुरी के किसान गुना राम कैवर्त एवं उनके पुत्र हरिनारायण ने केंद्र में धान विक्रय के लिए किसानों हेतु की गई व्यवस्था पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने बताया की केंद्र में धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई, बड़ी सरलता से उनका धान विक्रय हो गया।
हरिनारायण ने बताया कि उनका सात एकड़ जमीन है। जहां वे खरीफ समय में धान की फसल लेते हैं। आज वे 50 क्विंटल धान विक्रय के लिए लाये हैं। जिसका टोकन उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से प्राप्त किया।
छुरीकला उपार्जन केंद्र के प्रबंधक ने बताया कि 14 नवम्बर से अब तक केंद्र में 287.60 क्विंटल धान क्रय किया गया है। केंद्र में लगभग 32 गांव के कुल 1185 पंजीकृत कृषक धान विक्रय करते है। समिति में 15 हजार नए बारदाने एवं लगभग 10 हजार पीडीएस बारदाना सहित बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















