कटघोरा अनुभाग के 454 लावारिस वाहनों की नीलामी आज

कोरबा। कटघोरा अनुभाग के थाना कटघोरा, दर्री, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा और दीपका में 25 नवंबर को 454 लावारिस वाहन की नीलामी की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा सभी थाना एवं चौकिया को निर्देशित किया गया था कि उनके थाना/चौकी में काफी संख्या में लावारिस वाहन खड़े है जिनका निराकरण किया जाना है।

जिस संबंध में 25 नवंबर को कटघोरा अनुभाग के थानों की नीलामी की जानी है। सूचित किया जाता है कि जिला पुलिस कोरबा के अधीन थाना-कटघोरा 138, बांकीमोंगरा 32, कुसमुण्डा 50, दीपका 193 एवं थाना दर्री-41 में कुल 454 नग लावारिस घोषित दो पहिया/चार पहिया वाहन जो थाना/चौकी/पुसके परिसरों में रखा गया है।

उक्तानुसार वाहनों की खुली नीलामी नियम  एवं शर्तों के तहत् 25 नवंबर को प्रात: 11 बजे संबंधित थाना प्रभारी-थाना बांकीमोंगरा, थाना कुसमुण्डा, थाना दीपका एवं थाना दर्री एवं थाना कटघोरा परिसर में दोपहर 1 बजे की जावेगी, जिसमें इच्छुक व्यक्ति लावारिस वाहनों की खुली नीलामी हेतु थाना प्रभारी से संपर्क कर भाग ले सकते हैं।