शासकीय स्कूल व अपना घर के बाउंड्रीवॉल निर्माण का मंत्री ने किया भूमिपूजन
कोरबा। जिले में डीएमएफ के एक-एक रूपए का उपयोग जनकल्याणकारी कार्यों में किया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों के स्कूलों, आँगनबाड़ी व अस्पतालों की व्यवस्था बेहतर करने लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।
उक्त बातें नगर विधायक और वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने वार्ड क्रमांक 30 मानिकपुर के शासकीय प्राथमिक शाला भिलाईखुर्द क्रमांक 1 के नवीन शाला निर्माण और शासकीय हाईस्कूल जेपी कॉलोनी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से कही।
जिला खनिज न्यास मद 2024-25 से क्रमश: 20-20 लाख रुपए की लागत से दोनों कार्यों का मंत्री ने भूमिपूजन कर शिलापट्टी का अनावरण किया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरबा को जिला खनिज न्यास मद की बहुत बड़ी सौगात दी है। डॉ. रमन सिंह सरकार में इस मद का उपयोग बेहतर ढंग से शुरू हुआ था, बीच में कांग्रेस सरकार ने इस राशि का उपयोग सिर्फ कमीशन खोरी के कार्यों पर किया।
भाजपा की सरकार में ऐसे अधिकारियों को जेल की हवा खानी पड़ रही है। विष्णु देव के सुशासन वाली सरकार में जिला खनिज न्यास मद का उपयोग जन कल्याण में किया जा रहा है। बहुत जल्द रेलवे क्रॉसिंग अंडर ब्रिज का निर्माण प्रारंभ होने जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, नरेंद्र पाटनवार, कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, सरजू अजय, योगेश मिश्रा, युगल केवट, पार्षद शैलेंद्र सिंह, फूलचंद सोनवानी, धनश्री साहू, बिहारी रजक, दिनेश वैष्णव, राणा मुखर्जी, वैभव शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।
अपना घर के बॉउंडीवाल का हुआ भूमिपूजन
वार्ड 25 नेहरूनगर मिनिमाता कन्या महाविद्यालय के पीछे स्थित आश्रय स्थल अपना घर के बाउंड्री वॉल और अतिरिक्त कक्ष के निर्माण का भी मंत्री श्री देवांगन ने भूमि पूजन किया। जिला खनिज न्यास मद से 10 लाख की लागत से बाउंड्री वॉल का निर्माण होगा। मंत्री श्री देवांगन ने अपना घर के संचालन समिति की सरहाना की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















