कोरबा-बांकीमोंगरा। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांकीमोंगरा में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में हुए विवाद के बाद एक युवक ने छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांकीमोंगरा में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में बीते शनिवार को हुए विवाद के बाद एक छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बांकीमोंगरा के गजरा सरस्वती स्कूल में बाँकीमोंगरा निवासी सिद्धांत साहू नामक युवक ने कटाईनार निवासी स्कूली छात्र यश राज पर स्कूल परिसर में चाकू से कई वार कर घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर स्कूल पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। वही घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया था।
पुलिस के आने के बाद ताला खोला गया। बता दें पिछले वर्ष बाँकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इसी तरह की चाकू बाजी की घटना में एक युवक की जान चली गई थी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















