कोरबा। आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन 24 नवंबर को रात्रि 8 बजे होटल ब्लू डायमंड में उदरगत कर्कट रोग (जीआई ओंकोलाजी डिसीज) पर विशेष संभाषा परिषद के रूप मेें आयोजित किया गया है। जिसमें सर्जिकल गैस्ट्रो एंड एचपीओ सर्जन डॉ.लाजपत अग्रवाल एवं एमएस फेलो जीआई एंड मास डॉ.बोने पेरूमल द्वारा उदरगत कर्कट रोग (जीआई ओंकोलाजी डिसीज) के लक्षण, कारण, निदान एवं उपचार पर विशेष प्रकाश डालकर इस विषय पर चिकित्सकों के अनुभवों को साझा करने के साथ परिचर्चा की जाएगी।
सम्मेलन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी तथा जिले के सभी बीएएमएस चिकित्सक सदस्यों के अलावा सर्जिकल गैस्ट्रो एंड एचपीओ सर्जन डॉ.लाजपत अग्रवाल एवं एमएस फेलो जीआई एंड मास डॉ.बोने पेरूमल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
आयुष मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने आग्रह किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















