कोरबा। भारत स्काउट्स व गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय ने कर्सियांग, दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) में पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास, आपदा प्रबंधन व साहसिक शिविर आयोजित किया। इसमें कोरबा जिले से 18 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स और दो प्रभारी स्काउटर, गाइडर ने भागीदारी निभाई।
कर्सियांग, दार्जिलिंग स्थित राष्ट्रीय एडवेंचर संस्थान में यह शिविर 12 से 16 नवंबर तक आयोजित हुआ। शिविर में छत्तीसगढ़ से 117 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स ने भाग लिया। कोरबा जिले का दल प्रभारी स्काउट मास्टर भूपेन्द्र वर्मा व गाइड केप्टिन पुष्पा शांडिल्य के नेतृत्व में शिविर में पहुंचा था। प्रतिभागियों ने हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टिट्यूट दार्जिलिंग के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया।
प्रतिभागियों ने ट्री- टॉप बाधाओं, ट्री-टॉप शूटिंग, तीरंदाजी आदि गतिविधियों में भाग लिया। चिडिय़ाघर और तेनजिंग नोर्गे संग्रहालय का दौरा किया। नेशनल एडवेंचर इंस्टीटूट से डॉ हिल तक 16 किलोमीटर की ट्रैकिंग की। फॉरेस्ट स्कूल म्यूजियम, हनुमान प्रतिमा, चाय बागान और कर्सियांग बाजार का भ्रमण किया।
ग्रैंड कैम्प फायर में प्रतिभागियों ने लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। गौरतलब है कि राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के मार्गदर्शन और कैलाश सोनी के दिशा-निर्देश पर राज्य के युवाओं को इस तरह के शिविरों में निरंतर भागीदारी निभवाई जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















