कोरबा। उरगा पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने और बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 15 लीटर शराब जप्त किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर ग्राम भैसमा बाजार के पास एक व्यक्ति लाल काला रंग के होंडा साइन मोटर साइकिल क्रमांक सीजी-12बीए-7611 में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए परिवहन करने वाला है सूचना के स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किये जहां मौके पर एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिसका नाम-पता पूछने पर अपना नाम विशाल पावले पिता संजय पावले उम्र 24 वर्ष साकिन शंकर नगर इंडस्ट्रियल एरिया थाना सिविल लाइन का रहने वाला बताया, बिक्री करने हेतु कच्ची महुआ शराब परिवहन करना स्वीकार किया।
उसके कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं मोटर साइकिल को कब्जा पुलिस लिया गया। थाना उरगा में धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध कर प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















