जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत कार्यों का मंत्री ने किया भूमिपूजन
कोरबा। वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री और नगर विधायक लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में कोरबा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है।
इसी क्रम में मंत्री श्री देवांगन ने शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 1 दलिया गोदाम के समीप आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में सामुदायिक भवन के प्रथम तल का निर्माण कार्य लागत 10 लाख, वार्ड 6 पुरानी बस्ती में सीसी रोड एवं सौंदर्यीकरण कार्य 5 लाख, वार्ड क्रमांक 7 शासकीय प्राथमिक शाला मोतीसागर पारा में अहाता निर्माण कार्य 10. 25 लाख, वार्ड 10 संजय नगर में आंगनबाड़ी का अहाता निर्माण कार्य लागत 5.33 लाख, रानी धनराज कुंवर पीएचसी कोरबा में शेड, हाल पार्टिशन और लिफ्ट रूम का निर्माण 14 लाख के कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जिला खनिज न्यास मद का उपयोग अब जन मानस के मंशा अनुरूप किया जा रहा है। कोरबा शहर के हर वार्ड में डीएमएफ फंड से कार्य प्रारम्भ किए जा चुके हैं। जिले के सभी शासकीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की शुरूआत भी जिला खनिज न्यास मद से हो चुकी है।
इस अवसर पर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, वॉर्ड 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, संजू देवी राजपूत, योगेश मिश्रा, दीपा राठौर,सुजीत राठौर, राकेश नागरमल, रवि महराज, वैभव शर्मा सहित वॉर्ड वासी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















