कार्यपालन यंत्री की ज्वाइनिंग के बाद से सुधार कार्य में तेजी
कोरबा। सीएसईबी कॉलोनी कोरबा पूर्व को बने 35 साल से भी अधिक का समय हो गया है। एक लंबे अर्से के बाद कॉलोनी की सडक़ों का कायाकल्प हो रहा है। यहां स्कूली बच्चों के लिए यात्री प्रतीक्षालय भी बनाया गया है।
लंबे अर्से बाद गुरुवार से फिर सीएसईबी कॉलोनी के अंदर बनी सडक़ों की जर्जर स्थिति में सुधार कार्य शुरू हो चुका है। कॉलोनी में करोड़ों की लागत से नए सडक़ का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस कॉलोनी के सडक़ों की हालत बहुत जर्जर हो चुकी थी।
इसको लेकर कई बार कॉलोनी के लोगों ने श्रीमती मंजू चौहान कार्यपालन यंत्री से बातचीत कर सुधार करने कहा गया था। श्रीमती मंजू ने इसका प्रपोजल बनाकर उच्च अधिकारियों से मिलकर इसकी फाइल चलाई और उनकी मेहनत रंग लाई।
आज कॉलोनी की सडक़ों की हालत में सुधार कार्य शुरू हो गया है। लगभग 90 लाख रुपए की लागत से 5 किलोमीटर सडक़ का सुधार कार्य किया जा रहा है। इस कॉलोनी में बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारी निवास करते है। लंबे समय से मांग थी कि कॉलोनी की सडक़ों को सुधार कार्य करने की। कॉलोनी की सडक़ों के साथ ही अन्य सुविधाओं को ध्यान में रखकर भी कार्य किया जा रहा है। कालोनी की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल का भी निर्माण किया गया है।
बस स्टॉप का निर्माण
कार्यपालन यंत्री श्रीमती मंजू चौहान ने कुछ समय पूर्व बरसात में स्कूली बच्चों को पानी में भीगते हुए देखा था, की बच्चे भीगते हुए स्कूल बस का इंतजार कर रहे है। पालकों की मांग को ध्यान में देते हुए श्रीमती मंजू ने इसका भी प्रपोजल बनाया और कंपनी से भेजकर स्वीकृति प्रदान कराई और निर्माण कार्य किया है। कॉलोनी में स्कूली बच्चों को भी बस स्टॉप में बैठने के लिए बेंच भी नया बनाया गया है।
स्पीड ब्रेकर से दुर्घटनाओं में कमी
कॉलोनी की सडक़ों में मनचले युवक फर्राटेदार वाहन चलाते थे, जिसके कारण सडक़ में दुर्घटना होने लगी थी। सिविल विभाग ने कॉलोनी में हो रही सडक़ दुर्घटना को गंभीरता से लिया और कॉलोनी को सडक़ों में स्पीड ब्रेकर का निर्माण कार्य भी कराया गया है। इसके निर्माण के बाद से ही सडक़ दुर्घटना में भी कमी होने लगी है।
कॉलोनी का रखा है ध्यान
सीएसईबी कोरबा पूर्व के कार्यपालन यंत्री श्रीमती मंजू चौहान ने बताया कि जोन बी के जर्जर सडक़ का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कुल 5 किलो मीटर सडक़ का निर्माण किया जाना है। इसके लिए कंपनी से फंड के साथ स्वीकृति भी दी जा चुकी है। इसलिए जल्द से जल्द कॉलोनी की जर्जर सडक़ का सुधार कार्य किया जा रहा है। कॉलोनी में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो सके इसके लिए पूरा ध्यान दिया जा रहा है। वर्तमान समय में सिविल मेंटनेंस का कार्य निरंतर जारी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















