कोरबा। कोरबा जिले की शूटिंग खिलाड़ी और शाहिद पंकज विक्रम अवार्डी श्रुति यादव का चयन ऑल इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप 2024 में तकनीकी अधिकारी के रूप में चयन हुआ है जो कि भोपाल 19 से 28 नवंबर 2024 तक होगी।
श्रुति यादव छत्तीसगढ़ राज्य की पहली और एक मात्र महिला है, जो आईएसएसएफ -बी (आईएसएसएफ-बी) जज लाइसेंस (शूटिंग खेल में अंतरराष्ट्रीय जज) है और नेशनल पैरा शूटिंग की राष्ट्रीय स्तर की जज है।
श्रुति यादव ने इससे पहले वल्र्ड पैरा शूटिंग चैंपियनशिप 2024 में भी भारत की तरफ से टेक्निकल ऑफिशियल राही है। श्रुति यादव का चयन बतौर खिलाड़ी 10 मीटर, 50 मीटर और 25 मीटर इवेंट में 67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















