कोरबा। न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम के जज रंजीत नायक शिक्षक डी.पी.एस. बालको एवं नम्रता बरेठ शिक्षिका सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल कोरबा रहे।
छात्र-छात्राओं के मनमोहक प्रदर्शन की समस्त अतिथियों एवं अभिभावकों ने प्रशंसा की।
इस प्रतियोगिता का आयोजन कक्षावार किया गया जिसमें कक्षा तीसरी से चौथी तक में कक्षा तीसरी की छात्रा अदीश्री राजेश को प्रथम, समीक्षा गुप्ता कक्षा द्वितीय एवं विशिष्टा श्रीवास्तव को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। कक्षा 5वीं से 6वीं तक में छात्रा श्रीजा मुनीर को प्रथम, अक्षया अग्रवाल को द्वितीय एवं अनवी सिंह और कक्षा 6वीं शिविका अग्रवाल को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। कक्षा 7वीं से कक्षा 8वीं तक में स्मृति नायर को प्रथम, लावन्या साहू द्वितीय एवं दृशा चतुर्वेदी तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
इसी प्रकार कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक में छात्र अर्शवीर सिंह को प्रथम, आर. हर्षिता को द्वितीय एवं अक्षिता सिंह को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
विद्यालय के चेयरमेन किशोर कुमार साहू, डायरेक्टर दिलीप कुमार साहू, प्राचार्य डी.एस. राव एवं प्रधान पाठक जगजीत सिंह ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















