आयुक्त ने ली स्वच्छता सर्वेक्षण तैयारियों की समीक्षा बैठक

कोरबा। नगर निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभागार में आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अधिकारी कर्मचारियों की स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 की तैयारी हेतु बैठक ली।

उन्होंने नगर पालिक निगम के जोन कमिश्नरों, अधिकारी कर्मचारियों को शहर की स्वच्छता, साफ-सफाई, शहर के विभिन्न गार्डनों में म्युरल्स पेंटिंग (चित्रकारी) व प्रकाश व्यवस्था, शहर के उच्च जलागारों में पानी टंकियों को समय-समय साफ-सफाई कराया जाए, इसके साथ ही पानी टंकियों में पेंटिंग कराए जाने के निर्देश अधिकारी-कर्मचारियों को दिए।


आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा है कि नगर पालिक निगम क्षेत्र के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। उन्होने कहा कि प्रदेश में स्वच्छता सर्वेक्षण-23 में नगर पालिक निगम कोरबा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था, स्वच्छता सर्वेक्षण-23 की कमियों को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता सर्वेेक्षण 2024-25 की तैयारियॉ की जाए, वर्ष 2024-25 स्वच्छता सर्वेक्षण में हमें नगर पालिक निगम को प्रथम प्राप्त स्थान दिलाना है, इस दृष्टि से हमें अभी से तैयारी करना है।

प्रत्येक जोन कमिश्नर को निर्देशित करते हुए कहा है कि आप अपने जोन अंतर्गत आने वाले सभी उद्यानों में सौदंर्यीकरण के मद्देनजर चित्रकारी (म्युरल्स पेंटिंग) कराया जाए, उद्यानों में रात्रिकालीन में प्रकाश व्यवस्था , शहर के उच्च जलागारों में पानी टंकियों को समय-समय साफ-सफाई कराया जाए, इसके साथ ही पानी टंकियों में पेंटिंग कराने, शहर के सभी चौक-चौराहों के सौदंर्यीकरण, गार्डनों में स्थित फब्बारे का मरम्मत करने के साथ ही चालू कराएं, विभिन्न वार्डो के मैपिंग व इंडीकेटर लगाए जाने के निर्देश अधिकारी कर्मचारियों को दिए।

बैठक में अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, जोन कमिश्नर एके शर्मा, एनकेनाथ, तपन तिवारी, प्रकाश चन्द्रा, अजीत तिग्गा, कार्यपालन अभियंता भूषण उरांव, राकेश मसीह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी व सुनील वर्मा, सुरेश बरूवा, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, सहायक अभियंता यशवंत जोगी, मोतीलाल बरेठ, पीयूष राजपूत, राहुल मिश्रा, गोयल सिंह विमल, अश्वनी दास, प्रमोद जगत, रितेश सिंह, रवि बजाज, किरण साहू, गिरवर प्रसाद विश्वकर्मा, शैलेन्द्र नामदेव, धनमोहन रात्रे के साथ ही अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।