भैंसमा कॉलेज में पूर्व सीएम प्यारेलाल कंवर की मूर्ति का अनावरण
कोरबा। स्व. प्यारे लाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैसमा परिसर में अखण्ड मध्यप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता रहे स्व. प्यारे लाल कंवर की भव्य मूर्ति का अनावरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. प्यारे लाल कंवर वरिष्ठ आदिवासी नेता थे और उनका पूरा जीवन सादगी में लोगों की सेवा में समर्पित रहा। छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के उत्थान के लिए उन्होंने जो काम किया, वह अविस्मरणीय रहेगा।
विशिष्ठ अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि स्व. प्यारेलाल कंवर हम सबके मार्गदर्शक के रूप में संगठन को आगे बढ़ाने के लिए निर्देश देते रहे और उन्होंने हमें राजनीति की परिभाषा भी सिंखाई और सात्विक राजनीति के माध्यम से सेवा को मुख्य लक्ष्य बना कर आजीवन लोगों की सेवा, छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लिए कार्य करते रहे।
रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि वे मुझ जैसे अदना से कार्यकर्ता को जनपद अध्यक्ष बनाया और आज मैं जो कुछ भी हूँ, सब उन्हीं का आशीर्वाद है।
स्व. श्री कंवर की पुत्री एवं कोरबा जनपद अध्यक्ष श्रीमती हरेश कंवर ने स्वागत भाषण दिया और श्री कंवर के जीवन की सारगर्भिता बतायी।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन सरमन सिंह कंवर ने किया।
इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी, करतला जनपद अध्यक्ष सुनीता कंवर, स्व. श्री कंवर की नातिन कुमारी नीतू कंवर, सरपंच संजय कंवर, सांसद प्रतिनिधि अजीज खान, सुरेश सहगल, विधायक प्रतिनिधी गोपी लाल सारथी, संतोष देवांगन, लखन लहरे, प्रवीण ओगरे, रजगामार उपसरपंच जितेन्द्र राठौर, सतनामी समाज के उपाध्यक्ष गणेशराम बघेल, स्व. श्री कंवर के नाती भूपेन्द्र कंवर, श्रीमती कुंती बाई, प्राध्यापक जे आर खरे, विरेन्द्र भाई सहित कर्मचारी-अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
