कोरबा। केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ देश सभी मेहनतकश जनता जिसमें विशेषकर मजदूर और किसानों ने संघर्ष का शंखनाद किया है जिसके तहत कोयला श्रमिक भी उपरोक्त संघर्ष में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का सामूहिक फैसला लिया है।
आंदोलन में सभी श्रमिक संगठन क्रमश: एचएमएस, एटक, इंटक और सीटू शामिल होंगे। सभी श्रमिक संगठन 26 नवंबर को क्षेत्र की सभी खदानों, क्षेत्रीय कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सरकार की मजदूर, किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ देश के विभिन्न संघर्षकारियों के साथ एकताबद्ध तरीके से संघर्ष के हिस्सेदारी सुनिश्चित करेंगे।
श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों नाथूलाल पांडेय, हरिद्वार सिंह, गोपाल नारायण सिंह, व्हीएम मनोहर सहित अन्य ने आंदोलन में शामिल होने अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
