बाल दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी पुरस्कृत

कोरबा। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर 14 नवंबर को बाल दिवस के उपलक्ष्य में श्वेता नर्सिंग होम (एसएनएच) कोरबा ग्रुप,पावर हाउस रोड द्वारा बच्चों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श ओपीडी की सेवा दी गई। 


इस अवसर पर एसएनएच ग्रुप द्वारा 5 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए कार्टून चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कुल 120 बच्चों ने अपनी पेंटिंग 13 नवम्बर तक जमा कराई जिन पर निर्णायकों ने निर्णय लिए।

ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर बृजेश अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार उदय दास मानिकपुरी उरगा ने प्राप्त किया। उन्हें सर्टिफिकेट, 3100 रुपए नगद व मोमेंटो प्रदान किया गया।

दूसरे स्थान पर चेतना साहू को 2100 रुपए नगद, सर्टिफिकेट व मोमेंटो,तृतीय तेजस कंवर को 1100 रुपए नगद, सर्टिफिकेट व मोमेंटो प्रदान किया गया। राहुल विश्वकर्मा, दिव्यांश मानिकपुरी,आर्यन पटेल सहित अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

एसएनएच के चेयरमैन डॉ. बीडी अग्रवाल, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आशीष सोनी शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ.अनिल अरोरा पैथोलॉजिस्ट सहित पेंटिंग प्रतियोगिता के जज श्वेता नर्सिंग होम की डायरेक्टर श्रीमती अंजली अग्रवाल, डॉ. कल्पना अहिरवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ, एचआर सेरिल शाह, डॉ.आशीष सोनी ने पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम के दौरान एक प्रतिभागी बालक अनुज कुमार ने अपने हाथ से गाड़ी बना कर श्वेता नर्सिंग होम परिवार को गिफ्ट दिया। बालक को अस्पताल की ओर से प्रशस्ति पत्र व उपहार दिया गया।