अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, मौके पर हुई मौत

कोरबा । बालको चेकपोस्ट मार्ग में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पर बालको पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। जहां बालको एल्युमिनियम गेट के पास एक युवक अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर आ रहा था, इस दौरान उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर जा गिरा।

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के बाइक क्रमांक (CG 12 BN 8233) के आधार पर मृतक की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है।