आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक में नेत्र जांच सुविधा शुरू
कोरबा। आरकेटीसी समूह और भजनका सेवा समिति के सहयोग से संचालित चैरिटी हॉस्पिटल आरोग्य धाम पॉली क्लिनिक ने अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए 7 नवम्बर से नेत्र जांच सुविधा की शुरुआत की है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जेके दानी ने नेत्र विभाग का उद्घाटन किया और इसे जनसेवा के लिए समर्पित किया।
आरोग्य धाम पॉली क्लीनिक का उद्देश्य कम आय वाले, जरूरतमंद और पिछड़े तबके को गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है।
यहाँ पर मरीजों को चैरिटी दरों पर डॉक्टरी परामर्श उपलब्ध है, साथ ही पैथोलॉजी लैब की सेवाएं भी अत्यंत चैरिटेबल दरों पर प्रदान की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, जेनेरिक मेडिसिन उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि मरीजों को इलाज में किसी भी तरह की आर्थिक बाधा न आए।
नेत्र विभाग के प्रमुख पुष्पराज यादव ने बताया कि नजर के चश्मों के फ्रेम और लेंस भी अब चैरिटेबल दरों पर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर डॉ. बीबी बोर्डे ने कहा कि आरोग्य धाम पॉली क्लिनिक की यह नई नेत्र जाँच सुविधा समाज के उन वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी होगी, जो महंगी चिकित्सा सेवाओं तक नहीं पहुँच सकते।
सीए आशीष खेतान ने भी क्लिनिक की चैरिटी सेवा का समर्थन करते हुए कहा कि आरोग्य धाम का यह प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















