कोरबा । जिले के ग्राम कुदुरमाल में हसदेव नदी को जेसीबी और पोकलेन से खोदकर अवैध रूप से रेत का खनन शुरू कर दिया गया है। यहां पर खनिज विभाग ने रेत घाट को स्वीकृति नहीं दी है और ना ही रायल्टी पर्ची विभागीय तौर पर संचालन हेतु सरपंच/पंचायत/समिति/समूह को प्रदान की गई है।
किसी भी तरह की वैधानिक अनुमति नहीं होने के बावजूद सरपंच फूल सिंह की जानकारी में चाम्पा के किसी अग्रवाल द्वारा जेसीबी और पोकलेन लगाकर रेत अवैध रूप से खोदी जा रही है। नदी जाने वाले मार्ग पर लोहे का बैरिकेड लगा दिया गया है और यहां से ट्रैक्टर या अन्य रेत वाहन पार करने के लिए 200 रुपये एंट्री फीस वसूले जाने की जानकारी स्थानीय सूत्र ने दी है।
बताया जा रहा है कि रंजू, सज्जाद, बद्री, छोटू और बृजमोहन की ट्रैक्टर इस घाट से रेत के अवैध खनन और परिवहन में लगाए गए हैं। खनिज विभाग को इन सबकी जानकारी है या नहीं यह तो अधिकारी ही बता सकते हैं, लेकिन घाट से रेत की अवैध रूप से चोरी हर दिन बड़े पैमाने पर धड़ल्ले से हो रही है। रेत की रायल्टी के रूप में सरकार को मिलने वाली राशि की जहां चपत लग रही है वहीं अवैधानिक रूप से वसूली का धंधा भी फल-फूल रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
