कोरबा। पाली थाना पुलिस उत्तर प्रदेश से आरोपी को लेकर कोरबा के लिए लौट रही थी, इस दौरान सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। वहीं आरोपी समेत तीन आरक्षक घायल हुए हैं।
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हुआ है, हादसे में कोरबा जिले की पाली पुलिस की स्कार्पियो वाहन हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत हो गई, तो एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। जबकि एक आरक्षक और दो चालको को हल्की चोटे आई है।
घटना की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए है। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह वाहन के सामने कुत्ते के आ जाने से होना बतलाया जा रहा है। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत हो गई, तो एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं जबकि एक आरक्षक और दो चालकों को हल्की चोटे आई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
