कोरबा ।कोरबा पुलिस अधीक्षक द्वारा डीज़ल, कोयला, लोहा चोरी, जुआ सटटा आबकारी एवं अवैध कबाड़ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस पर जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
प्रार्थी संजय कुमार दुबे पिता स्व. नागेंद्र नाथ दुबे उम्र 49 वर्ष साकिन प्रधान सुरक्षा प्रहरी महाप्रबंधक कार्यालय SECL कुसमुंडा जिला कोरबा द्वारा 4-5/11/24 की रात को अज्ञात आरोपी के द्वारा 3 नम्बर वर्क शॉप SECL कुसमुंडा खदान से 4 नग लोहे का चैनल, 8 नग लोहे का प्लेट वजनी 6 क्विंटल को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया।
पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 361/24 धारा 303(2) BNS दर्ज कर उसकी सरगर्मी से पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी दौरान संदेही राजू साहू से पूछताछ करने पर 4-5/11/24 को 3 नम्बर वर्क शॉप SECL कुसमुंडा खदान से चोरी करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से 4 नग लोहे का चैनल, 8 नग लोहे का प्लेट वजनी 6 क्विंटल कीमती 20000 रुपये को जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटघोरा में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
