कोरबा-कोरबी-चोटिया। जिले के सीमांत कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिनपुरी (भदरापारा) में आज सुबह लगभग 9 बजे मनेन्द्रगढ़, जिला एमसीबी की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 10 बी एम 2165 की ठोकर से मौत की खबर है।
कार में सवार होकर बिलासपुर की ओर जा रहे एमसीबी भाजपा जिला एससी मोर्चा उपाध्यक्ष संतोष मलिक 54 वर्ष ने झिनपुरी (भदरापारा) के निवासी पवन सिंह पिता बहादुर सिंह 27 वर्ष को वन विभाग के आवासीय परिसर के सामने ठोकर मार दिया।
पवन सिंह मोटरसाइकिल में सवार होकर चिरमिरी की ओर जा रहा था तभी जोरदार ठोकर मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 वाहन से उसे इलाज हेतु पोड़ी उपरोड़ा अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार दुर्घटनाकारित वाहन चालक भाजपा के जिला एससी उपाध्यक्ष संतोष मलिक अपने पुत्र को इलाज कराने बिलासपुर के लिए निकले थे। पुलिस ने कार को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
