कोरबा। भिलाईबाजार के बाजार चौक से डीएव्ही स्कूल कुसमुंडा तक बस का परिचालन करने की मांग क्षेत्र के प्रदीप जायसवाल कई बार उठा चुके हैं। बस परिचालन को लेकर भिलाईबाजार निवासी प्रदीप जायसवाल ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री जनदर्शन में भी स्मरण पत्र प्रेषित किया है।
प्रदीप जायसवाल ने बताया कि भिलाईबाजार के बाजार चौक से डीएव्ही स्कूल कुसमुंडा तक बस का परिचालन की मांग को लेकर उन्होंने कोरबा विधायक व वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को भी ज्ञापन सौंपा है।
प्रदीप जायसवाल ने बताया कि बस परिचालन के संबंध में पूर्व में जनचौपाल एवं सीजीएम गेवरा को कई बार पत्र दिया जा चुका है किंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। क्षेत्र से लगभग 40-50 बच्चे प्रतिदिन डीएव्ही स्कूल कुसमुंडा तक आवागमन करते हैं।
वर्तमान में भिलाईबाजार से डीएव्ही स्कूल कुसमुंडा के लिए स्कूल बस परिचालन नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उनके द्वारा डीएव्ही स्कूल कुसमुंडा तक के लिए बस परिचालन की मांग की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















