सहस्त्रबाहु जयंती मनाने एकजुट हुआ कलचुरी समाज

कोरबा। सर्ववर्गीय जायसवाल कलचुरी समाज के आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस संबंध में सर्ववर्गीय जायसवाल समाज के राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना की अध्यक्षता व मनोज परासर की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।


बैठक में आयोजन की तैयारियों की रूपरेखा तय की गई। जिसमें बताया गया कि 8 नवम्बर को श्रीराम जानकी मंदिर पुराना बस स्टैंड कोरबा से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो नगर भ्रमण करते हुए कल्चुरी समाज के मिशन रोड स्थित भवन पहुंचकर संपन्न होगी।

यहां शोभा यात्रा का स्वागत पश्चात भगवान सहस्त्रबाहु की महाआरती की जाएगी एवं विभिन्न आयोजन होंगे एवं भोजन एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी समाजिक जनों के लिए रहेगी।

इसके उपरांत कटघोरा में आयोजित वृहद सहस्त्रबाहु जयंती में जिले के स्वजातिय बंधु आयोजन में शामिल होने रवाना होंगे,कोरबा उपनगरीय क्षेत्र बालको, रजगामार, कोसाबाड़ी, निहारिका, सीएसईबी आदि क्षेत्रों के स्वजातीय बंधु भी श्रीराम जानकी मंदिर से निकलने वाली शोभा यात्रा में शामिल होने पहुंचेंगे।