कोरबा। दीपका-हरदीबाजार मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार हाइवा के चालक ने अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दीपका-हरदी बाजार मार्ग पर एक तेज रफ्तार हाइवा के चालक ने अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी।
हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फरार ट्रक चालक का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
यह हादसा एक बार फिर से हाईवे पर बढ़ते हादसों की गंभीरता को दर्शाता है, जिसमें तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते निर्दोष लोगों की जान जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
